9 June आज का इतिहास

आज ही के दिन 1962 में अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स के विश्वविद्यालय में भयानक आग लग गई थी आग लगने से विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी की 500 से ज्यादा मूल्यवान और महत्वपूर्ण पुस्तकें जलकर राख हो गई | यह पुस्तके महत्वपूर्ण और दुर्लभ स्रोत माना जाती थी | आज के दिन भारतीय राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने देश को ना सिर्फ सैन्य गौरव का तोहफा दिया बल्कि हरित क्रांति और औद्योगिकीकरण की राह पर दिखाई | शास्त्री जी किसानों को अन्नदाता मानते थे वहीं सीमा प्रहरियों के प्रति उनके मन में अगाध प्रेम था जिसके चलते उन्होंने 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था|

आज के दिन 1870 में ब्रिटेन के उपन्यासकार चार्ल्स डिकेंस का निधन हुआ था डिकेंस ने अंग्रेजी साहित्य में रिअलिस्म की नीव रखी थी | डिटेल्स पहले तो पत्रकारिता में मशगूल रहे लेकिन बाद में कहानियां लिखने लगे डेविड कॉपरफील्ड ,ग्रेट एक्सपेक्टेशन जैसे उपन्यास से उन्होंने विश्व ख्याति प्राप्त की |

आज के दिन 1970 में जॉर्डन के शाह हुसैन पर जानलेवा हमला किया गया था | इस हमले में हुसैन की जान तो बच गई लेकिन उनका ड्राइवर गंभीर रुप से जख्मी हो गया था इस घटना से 2 दिन पहले ही जॉर्डन के सैनिकों और फ़लस्तीनी लड़ाकों के बीच  अम्मान और अन्य शहरों में गोलाबारी हुई थी |

आज के दिन 1983 में मार्गरेट थ्रेसेर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंजरवेटिव पार्टी ने विपक्षी लेबर पार्टी को हराकर दूसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाई थी| दोबारा  प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद थ्रेसर ने घोषणा की थी कि वह स्थानीय निकायों से जुड़े कानूनों में फेरबदल करेंगे और श्रमिक संगठनों से जुड़े कानूनों में बदलाव लाएंगे|