बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर शख्स है लेकिन एक ऐसा भी शख्स है जो बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ सकता है | इस शख्स की दौलत हर घंटे 15 करोड़ रूपए बढ़ रही है| तो बीते साल के दौरान इस शख्स की दौलत दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी है |  इसलिए माना जा रहा है कि यह शख्स बिल गेट्स को छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन सकते हैं | हम Amazon के founder जेफ्फ बेज़ोस की बात कर रहे हैं | बेज़ोस  एक ऐसी अरबपति है जिनकी आमदनी पिछले साल सबसे ज्यादा बड़ी है | साल भर में उनकी दौलत लगभग 20 अरब डॉलर तकरीबन 1.30 लाख करोड़ रूपए बढ़ी है |

Image: google
 बेज़ोस की कुल वेल्थ 85 अरब डाउनलोड हो गई है जबकि बिल गेट्स की वेल्थ लगभग 89 अरब डॉलर है | बेज़ोस की दौलत की अगर आकलन किया जाए तो पिछले साल उनकी दौलत  1.30 लाख करोड़ रुपए बढ़ी जो हर घंटे लगभग 15 करोड रुपए होती है वही बिल गेट्स की वेल्थ साल भर में 6.51 अरब डॉलर  42300 रुपए बढ़ी जो हर घंटे लगभग  5 करोड़ रुपए होती है |

इसका मतलब यह है कि जेफ्फ की वेल्थ बिल गेट्स की वेल्थ से 3 गुना बढ़ रही है | जेफ बेजोस ने 1994 में जब अपना ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट किया था तब उनके बिजनेस पर कई सवाल खड़े हुए थे | हालांकि जेफ्फ बेज़ोस उन आशंकाओं को खारिज करते हुए अपने बिजनेस को आगे बढ़ाते रहे|